इस कारण से 2024 में भाजपा को हराना मुश्किल रहेगा !

कोरोना महामारी की वजह से भारत की एक बड़ी आबादी के मन में नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा भर गया है। ख़ास कर भारत में मृत्यु दर देखकर लोगों को यह लगने लगा है की मौजूदा सरकार इस देश को किसी भी आपदा से असमर्थ है। यह बात सिर्फ जनता के बीच में नहीं है, मौजूदा सरकार और मौजूदा विपक्ष तक भी यह बात पहुंच चुकी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में कोरोना का असर दिखने वाला है। 



आखिर क्यों 2024 में भाजपा जीत रही है ?

इतना कुछ होने के बाद भी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ही सरकार बनाते हुए नज़र आ रही है। इसका कारण सिर्फ इतना है की भाजपा के पास प्रधानमंत्री पद का चेहरा है लेकिन विपक्ष की किसी भी पार्टी ने यह नहीं दिखाया की उनकी तरफ से प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन है। विपक्ष के पास प्रधानमंत्री का चेहरा नहीं होना ही 2024 में भी भाजपा को जीत दिला सकता है। 

जनता जब वोट देने जाती है तो उसके मन में एक चेहरा बना हुआ रहता है जिसे वो लोग अपने प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते है। भाजपा तो हर लोकसभा के चुनाव से पहले जनता को यह बता देती है की उनकी तरफ से प्रधानमंत्री के पद पर कौन बैठने वाला है, लेकिन विपक्ष ने अब तक यह नहीं बताया की अगर वो सत्ता में आते है तो देश का प्रधानमंत्री कौन बनेगा, और अगर जनता के मन प्रधानमंत्री का चेहरा ही नहीं होगा तो विपक्ष को वोट मिलना काफी मुश्किल है। 

अनुभवी लोगों का यह भी कहना है की अगर भाजपा को 2024 में हार नहीं मिली तो अगले 15 सालों तक भाजपा को हराना लगभग असंभव होगा।

यही कारण था जो भाजपा को दिल्ली और बंगाल के विधानसभा चुनावों में कड़ी शिकस्त मिली। 

केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बाद भी दिल्ली और बंगाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। इसका कारण सिर्फ इतना था की दोनों ही राज्यों में भाजपा के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं था। दोनों ही राज्यों में जनता को यह नहीं पता था की अगर भाजपा सत्ता में आती है तो उनका मुख्यमंत्री कौन होगा। यहाँ तक भाजपा ने खुद भी इस बात का फैसला नहीं लिया था की चुनाव जितने बाद मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए। 

 ये गलती भाजपा ने विधानसभा चुनाव में किया तो उनकी सरकार बनने से रही लेकिन लोकसभा के चुनाव में ऐसी गलती भाजपा सपने में भी नहीं करेगी और इसीलिए 2024 में शायद फिर से भारत की सत्ता पर भाजपा का झंडा लहराएगा। 


Comments